चूरू: गांव कांधरान के खेत में कीटनाशक के प्रभाव से किसान की मौत, शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया
Churu, Churu | Oct 2, 2025 चूरू जिले के राजगढ़ क्षेत्र के गांव कांधरान में गुरुवार को खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने के दौरान एक किसान की तबीयत बिगड़ गई, कीटनाशक के प्रभाव से उसकी मौत हो गई। किसान को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।