चूरू: गांव बालरासर आथुना में पुलिस की गाड़ी से युवक की हुई मौत, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार
Churu, Churu | Oct 3, 2025 चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र में पुलिस गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को शव लेने से इंकार करते हुए मोर्चरी के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषी पुलिसकर्मी पर मुकदमा दर्ज करने, मृतक परिवार को 50 लाख मुआवजा तथा एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने की मांग।