जमुई: अमरथ दरगाह पर कुरआन खानी के साथ कड़ी सुरक्षा में उर्स मेला की हुई शुरुआत, श्रद्धा और भक्ति का बना केंद्र
Jamui, Jamui | Feb 21, 2026 जमुई प्रखंड क्षेत्र के अमरथ स्थित सैयद अहमद खान गाजी जाजनेरी के दरगाह पर शनिवार की शाम 5:00 बजे से कुरआन खानी के साथ उर्स मेला की शुरुआत हो चुकी है। इसकी तैयारी कमिटी के द्वारा पूरी कर ली गई है। 22 फरवरी रविवार की शाम से चादरपोशी का दौर शुरू होगा और रात भर चलता रहेगा। उर्स मेला में कई राज्य व जिले से लोग पहुंचे हैं। मेले की शुरुआत हो चुकी है।