एक बाइक सवार का रास्ते में पेट्रोल खत्म हो गया। नजदीकी पेट्रोल पंप कई किलोमीटर दूर होने के कारण वह बोतल लेकर पेट्रोल लेने पहुंचा, लेकिन पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने बोतल में पेट्रोल देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और बाइक सवार ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
यह घटना एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि यदि किसी व्यक्ति का वाहन सुनसान रास्ते में पेट्रोल या डीजल खत्म होने के कारण रुक जाए, तो क्या उसे कई किलोमीटर तक वाहन को धक्का देकर या टोचन करके पेट्रोल पंप तक ले जाना चाहिए? वहीं दूसरी ओर सुरक्षा कारणों और नियमों का हवाला देते हुए कई पेट्रोल पंप कर्मचारी बोतल या गैलेन में ईंधन देने से बचते हैं। इस मुद्दे पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है।
.
.
.
.
#PetrolPump #PetrolIssue #BikeRider #ViralVideo #PublicIssue
Fatehabad, Agra | Jun 15, 2026