डिंडौरी: जिला पंचायत सीईओ ने दिव्यांग हितग्राही की समस्या सुनकर ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराई
डिंडौरी जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी ने जनसुनवाई के दौरान छांटा बैगान टोला निवासी दिव्यांग हितग्राही मनोज कुमार की समस्या सुनी और त्वरीत कार्यवाही करते हुए दिव्यांग की पेंशन स्वीकृत कर ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई।दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग में मंगलवार दोपहर 2:30 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन के संवेदनशील पहल से हितग्राही को राहत दिलाई गई ।