बगोदर: बगोदर में रामनवमी को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
महारामनवमी को लेकर प्राशसन ने गुरुवार की शाम सात बजे बगोदर बाजार में फ्लैग मार्च निकाला और रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण सौहार्द वातावरण में मनाने की अपील की।वही मार्च का नेतृत्व बगोदर सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, सीओ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी विनय कुमार यादव कर रहे थे। मार्च पूरे बगोदर बाजार भ्रमण किया गया।