बैतूल नगर: खेड़ी में घर जमाई का कहर: पत्नी और बुजुर्ग ससुर पर लाठी से हमला, हाथ-पैर टूटने की आशंका, घर में आग लगाने की भी कोशिश
बैतूल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक घर जवाई ने अपनी ही पत्नी और बुजुर्ग ससुर पर बेरहमी से हमला कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खेड़ी सांवलीगढ़ पुलिस चौकी का है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे दुर्गेश करोचे नाम के युवक ने अपनी पत्नी अनीता और 62 वर्षीय ससुर रामसा धुर्वे पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला