बीसलपुर: विवाहिताओं के साथ छेड़छाड़ के दो मामलों में दियोरिया कलां पुलिस ने चार लोगों पर किया मुकदमा दर्ज
दियोरिया कलां कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में ग्रामीण की पत्नी ने कहा कि वह पति के लिए खेत पर नाश्ता लेकर जा रही थी। तभी गांव के मनोज, बृजपाल व मोहित कुमार उसे गन्ने के खेत में पकड़कर गैंगरेप करने की नीयत से छेड़छाड़ करने लगे। अन्य मामले में ग्रामीण ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की है।