बारां: शहर के अधिकांश वार्डों में 24 घंटे में केवल 15 से 20 मिनट ही मिल रहा है पीने का पानी
Baran, Baran | Jul 1, 2025 जलदाय विभाग ने चार दिन की मेहनत से पानी की गुणवत्ता में सुधार किया है, लेकिन अभी भी उत्पादन बढाने की जरूरत है। वर्तमान में शहरवासियों को 24 घंटे में केवल 15-20 मिनट ही पानी मिल रहा है। बिजली की समस्या के कारण कई बार यह समय और भी कम हो जाता है।