सूरजगढ़: सूरजगढ़ा मैं भाजपा सांसद विवेक ठाकुर का हुआ भव्य स्वागत
रविवार को पटना से मुंगेर जाने के क्रम में नवादा के भाजपा सांसद विवेक ठाकुर अपराह्न 12:45 बजे सूरजगढ़ा पहुंचे. यहां सूरजगढ़ा थाना चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने माननीय सांसद का भव्य स्वागत किया. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, सूरजगढ़ा नगर अध्यक्ष रौशन कुमार झा, अमन कुमार आदि मौजूद थे. रामपुर शहीद द्वार के समीप भी समर्थकों ने माननीय सांसद का स्वागत किया.