रजौली: बाइक और टोटो की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, नवादा किया गया रेफर
Rajauli, Nawada | Aug 11, 2026 रजौली। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित वन विभाग कार्यालय के समीप बजरंगबली चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार को टोटो और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शिवा यादव के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है।घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों एवं ग्रामीणों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया ।