अशोक नगर: जिले में सरकारी नौकरी की तैयारी का सुनहरा मौका, राज्य सेवा परीक्षा के लिए मिलेगा मुफ्त आवासीय प्रशिक्षण
अशोकनगर के आर्थिक रूप से कमजोर पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के प्रतिभावान युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 और अन्य समकक्ष परीक्षाओं की तैयारी के लिए 6 माह का निःशुल्क आवासीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए पात्र एवं योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।