हल्द्वानी में नगर निगम और प्रशासन ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में वर्कशॉप लाइन, तिकोनिया और ठंडी सड़क क्षेत्र में फुटपाथों तथा नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। अभियान के दौरान कई ठेलों को जब्त किया गया, अतिक्रमण करने वालों के चालान काटे गए और जुर्माना भी लगाया गया। जेसीबी की मदद से नालियों पर किए गए अवैध निर्माण हटाकर जल निकासी का रास्ता साफ कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#Haldwani #Nainital #Uttarakhand #Encroachment #BulldozerAction #MunicipalCorporation #CityAdministration #HaldwaniNews #BreakingNews #UttarakhandNews #LocalNews #HindiNews #NewsUpdate #Traffic #SmartCity #HaldwaniExpress #LatestNews #ReelsNews #PublicSafety #CleanCity