चरखी दादरी: शहर के वार्ड-18 व 19 में सीवर सफाई कार्य जारी, नगर परिषद चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने लिया जायजा
चरखी दादरी शहर के वार्ड नं 18 व 19 एमसी कालोनी के नागरिकों को पिछले काफी दिनों से सीवरेज जाम की समस्या से जूझना पड रहा था, इसके कारण उन्हें अनेक तरह की परेशानियेां से दो चार होना पड रहा था, इसी विषय में नगर परिषद चेयरमैन बख्शीराम सैनी के समक्ष भी वार्ड वासियों द्वारा अपनी परेशानी को रखा गया था। जिसके बाद इस समस्या के हल के लिए कदम उठाने के लिए कार्य किया गया