Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image
image
image
image

🧘‍♂️🚭 एमएलआर आयुर्वेदिक कॉलेज में नशा मुक्ति एवं योग विषय पर संगोष्ठी आयोजित 🚭🧘‍♀️ चरखी दादरी:- शिव योगी चरखी दादरी स्थित एमएलआर आयुर्वेदिक कॉलेज में आयुष विभाग द्वारा "नशा मुक्ति एवं योग" विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की प्राचार्या डॉ. अनीता यादव ने जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राकेश वशिष्ठ, डॉ. भूपेंद्र चांदवास एवं डॉ. रोबिन सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राकेश वशिष्ठ ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है तथा नशे से दूर रहकर ही युवा अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संगोष्ठी में नशे के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवनशैली एवं योग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प कराया गया। इस अवसर पर जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रमिल फौगाट, डॉ. भूपेंद्र चांदवास, डॉ. रोबिन सिंह, ब्रह्मानंद चिड़िया, सूर्य प्रकाश, डॉ. हितेश कुमार, डॉ. अनुजा, डॉ. कपिल, डॉ. ज्योति, डॉ. मोनिका सहित कॉलेज स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। #NashaMukti #YogaForLife #InternationalYogaDay2026 #AyushDepartment #CharkhiDadri #HealthyLifestyle #DrugFreeIndia #YogaAwareness Badhra Kranti News बाढडा क्रांति न्यूज

🧘‍♂️🚭 एमएलआर आयुर्वेदिक कॉलेज में नशा मुक्ति एवं योग विषय पर संगोष्ठी आयोजित 🚭🧘‍♀️ चरखी दादरी:- शिव योगी चरखी दादरी स्थित एमएलआर आयुर्वेदिक कॉलेज में आयुष विभाग द्वारा "नशा मुक्ति एवं योग" विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की प्राचार्या डॉ. अनीता यादव ने जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राकेश वशिष्ठ, डॉ. भूपेंद्र चांदवास एवं डॉ. रोबिन सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राकेश वशिष्ठ ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है तथा नशे से दूर रहकर ही युवा अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संगोष्ठी में नशे के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवनशैली एवं योग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प कराया गया। इस अवसर पर जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रमिल फौगाट, डॉ. भूपेंद्र चांदवास, डॉ. रोबिन सिंह, ब्रह्मानंद चिड़िया, सूर्य प्रकाश, डॉ. हितेश कुमार, डॉ. अनुजा, डॉ. कपिल, डॉ. ज्योति, डॉ. मोनिका सहित कॉलेज स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। #NashaMukti #YogaForLife #InternationalYogaDay2026 #AyushDepartment #CharkhiDadri #HealthyLifestyle #DrugFreeIndia #YogaAwareness Badhra Kranti News बाढडा क्रांति न्यूज - Charkhi Dadri News