रविवार की दोपहर 2:00 बजे राजगढ़ विकासखंड में मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल ने कुंबा बरगवा संपर्क मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया इस परियोजना पर 99.66 लाख रुपए की लागत आएगी और इसके तहत 4.20 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा यह मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में था जिससे ग्रामीणों और छात्रों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना पड़ रहा था।