#सबसे_रोचक_चुनाव_नतीजा..
भरतपुर। राजस्थान निकाय चुनाव से एक बेहद ही दिलचस्प और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने उतरे प्रत्याशी कैलाश चंद्र को चुनावी नतीजों ने ऐसा झटका दिया, जिसकी उन्होंने सपने में भी कल्पना नहीं की थी। कैलाश चंद्र को कुल 573 वोटों में से सिर्फ 1 वोट हासिल हुआ। हद की बात तो यह है कि, 1 वोट मिलने से ये बात भी साफ हो गई है कि कैलाश की पत्नी और माता-पिता तक ने उनके पक्ष में बटन नहीं दबाया है। वार्ड में कांग्रेस की हिना खानम ने 376 वोट हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की, जबकि निर्दलीय रसीद खां भी 195 वोट पाने में कामयाब रहे। कमल के निशान पर चुनाव लड़ रहे कैलाश चंद्र को उम्मीद थी कि पार्टी के सिंबल और अपनों के दम पर वे बाजी मार लेंगे, लेकिन जब ईवीएम खुली तो उन्हें मिला अकेला वोट पूरे राजस्थान में चर्चा और चुटकुलों का विषय बन गया।