जयसिंहनगर: करकी सेमरा के बीच मुख्य मार्ग पर एक्सीडेंट होने से युवक हुआ घायल, मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करकी सेमरा के बीच मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात को एक्सीडेंट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि करकी सेमरा के बीच मुख्य मार्ग पर गड्ढे होने से बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे वो घायल हो गया। उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर में उपचार किया गया व बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।