जयसिंहनगर: चरहेट में पुलिस ने दबिश देकर एक वारेंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत चरहेट में पुलिस ने दबिश देकर मंगलवार को एक वारेंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन में थाना क्षेत्र के फरार वारेंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है, इसी क्रम में चरहेट से एक वारेंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।