विशेष मतदाता अभियान के तहत मतदान केंद्रों का निरीक्षण
अनुपस्थित बीएलओ को कारण बताओ नोटिस।
----
सतना 08 अक्टूबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार #सतना जिले में 18-19 वर्ष आयु के युवा मतदाताओं तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित कर पात्र मतदाताओं से फार्म-6 भरवाए जा रहे हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा गठित जिला स्तरीय टीम ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र 63-सतना एवं 62-रैगांव के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई मतदान केंअ द्रों पर बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। विधानसभा क्षेत्र 63-सतना के मतदान केंद्र क्रमांक 106, 107, 120 एवं 59 तथा विधानसभा क्षेत्र 62-रैगांव के मतदान केंद्र क्रमांक 231, 225, 206 एवं 201 पर बीएलओ के अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित बीएलओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। संबंधितों से दो दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा संतोषजनक न पाए जाने की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विशेष अभियान के दौरान गठित टीम द्वारा 9 अक्टूबर को भी जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। निर्वाचन विभाग ने पात्र युवा एवं छूटे हुए मतदाताओं से विशेष शिविरों का लाभ लेकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील की है।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#JansamparkMP
8 views | Satna, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026