विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर श्री चंद्रशेखर साहू ने वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान विस्थापित हुए लोगों के त्याग, संघर्ष और पीड़ा को भावपूर्ण स्मरण किया।
उन्होंने विभाजन की त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले लोगों एवं पीड़ित परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस और संघर्ष को नमन किया।
यह दिवस हमें इतिहास की उस पीड़ादायक त्रासदी से सीख लेते हुए शांति, सद्भाव, भाईचारे तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
4 views | Gariaband, Chhattisgarh | Aug 14, 2026