आज़मगढ़: विनेश फोगाट संग ओलंपिक में साजिश होने का आरोप लगा कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट क्षेत्र में किया प्रदर्शन, भेजा गया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर ज़िला/शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। पेरिस ओलंपिक में महिला पहलवान विनेश फोगाट को साजिश के तहत ओलंपिक से बाहर कराने का आरोप लगा दो सूत्रीय मांगों का राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा।