जमुई: 50 लाख लूट कांड में फरार मुख्य आरोपी के घर कुर्की-जब्ती, पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ की कार्रवाई
Jamui, Jamui | Apr 10, 2026 जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर हुए स्वर्ण व्यापारी से 50 लाख रुपए की लूट मामले में फरार मुख्य आरोपी राहुल ठठेरा के घर शुक्रवार 4 बजे पुलिस ने कुर्की-जब्ती की बड़ी कार्रवाई की। मलयपुर थाना और टाउन थाना की संयुक्त टीम ने मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरभ के नेतृत्व में सिविल कोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की।