मोठ: आरटीई के तहत चयनित छात्र को निजी स्कूल में दाखिला देने से इनकार, अभिभावक ने SDM से कार्रवाई की मांग की
Moth, Jhansi | Apr 16, 2026 मोंठ क्षेत्र में आरटीई के तहत चयनित छात्र को निजी स्कूल द्वारा प्रवेश न दिए जाने का मामला सामने आया है। अभिभावक ने मनमानी का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है।