रायसेन: पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन में तीन सप्ताह से चल रहे सृजन कार्यक्रम का समापन
Raisen, Raisen | Jun 5, 2025 रायसेन स्थित पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में रायसेन जिला पुलिस तथा स्वयं सेवी संगठन केएसएस के संयुक्त प्रयासों से तीन सप्ताह से संचालित हो रहे “सृजन“ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नर्मदापुरम ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ल, विशेष अतिथि उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत खरे रायसेन पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे रहे।