रामगंजमण्डी: शहीद दिवस पर कांग्रेस ने किया श्रमदान, शहीद स्मारक पर प्रदर्शनी लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
रामगंजमंडी मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे शहीद पन्नालाल यादव स्मारक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के जीवन सें जुड़े किस्सों की प्रदर्शनी लगाई गई। इससे पहले कार्यकर्ताओ ने स्मारक के चारो ओर फैली गंदगी को साफकर श्रमदान किया। जिसके बाद शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।