रामगंजमण्डी: खैराबाद में शिक्षा मंत्री ने राजस्थान के पहले स्टील बर्तन बैंक का किया शुभारंभ, अब डिस्पोजल आइटम फ्री होगी पंचायत
रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति खैराबाद में राजस्थान प्रदेश का पहला स्टील बर्तन बैंक शुरू हो गया है। जिसका शुभारम्भ रामगंजमंडी के दौरे पर रहे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे विधिवत रूप से किया। खैराबाद पंचायत समिति द्वारा इस स्टील बर्तन बैंक का संचालन किया जाएगा।