राजनांदगांव: डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने लूट के तीसरे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त
राजनांदगांव के डोंगरगढ़ थाना पुलिस में डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत 10 मई को साइकिल में डोंगरगढ़ से घर जा रही पीड़िता को धक्का देकर मोबाइल फोन व आधार कार्ड लूट कर तीन आरोपी फरार हो गए थे।वहीं इस मामले में पुलिस द्वारा जांच कर पूर्व मे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है,वही इस मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।