बटियागढ़: सेमरा गांव के समीप गाय से टकराई बाइक, गिरकर दो लोग हुए घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के पास सड़क पर गाय से टकराकर बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए, हादसे में नत्थू पिता अमरा बंजारा 65 वर्ष निवासी बोरदा बटियागढ़ और कालू पिता नेमा बंजारा 55 वर्ष खुटयानी बटियागढ़ घायल हुए जिन्हें रजपुरा थाना डायल 100 पुलिस द्वारा इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया,जंहा दोनों का उपचार जारी है।