बटियागढ़: बटियागढ़ कॉलेज के पास दो बाइकों की टक्कर,4 लोग घायल,108 से स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए
बटियागढ़ थाना क्षेत्र में कॉलेज के पास दो बाइको की आमने सामने टक्कर हो गई,घटना में दोनों बाइकों के 4 लोग घायल हुए जिन्हें 108 सेवा से इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.घायलों में एक युवक की हालत गम्भीर है,घायलों में 2 बच्चे भी शामिल है,जिनका उपचार जारी है,108 के पायलट व Emt राकेश विश्वकर्मा ने जानकारी दी