बटियागढ़: आंजनी गांव में माता मंदिर को टक्कर मारते दुकान में घुसकर पलटा कैप्सूल टेंकर,बड़ा हादसा टला
बटियागढ़ हटा मार्ग पर आंजनी गांव में बस स्टैंड पर एक कैप्सूल टेंकर हरसिद्धि माता मंदिर को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसा और पलट गया, गनीमत रही हादसे में कोई जनहानि नही हुई बड़ा हादसा टल गया,सड़क पर कैप्सूल टेंकर पलटने से आवागमन भी प्रभावित हुआ,हादसे के बाद बटियागढ़ पुलिस भी मौके पर पँहुची, प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार प्रेम नारायण दुबे ने घटना की जानकारी दी