मंझनपुर: थाना सैनी व मंझनपुर अंतर्गत हुई लूट की घटना का हुआ सफल अनावरण, 3 अभियुक्त मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
सैनी थाना अंतर्गत नगियामई के पास स्टाम्प विक्रेता से व मंझनपुर अंतर्गत हुई लूट का एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान 3 लोग पकड़े गए थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कुबूल किया है। वहीं एक अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर किया था। जवाबी फायरिंग में वह घायल हुआ है।