पूर्व मंत्री इमरती देवी फिर सुर्खियों में!
भोपाल। भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक के दौरान पूर्व मंत्री इमरती देवी और मध्यप्रदेश सरकार की राज्य मंत्री कृष्णा गौर की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में इमरती देवी, कृष्णा गौर को गले लगाते हुए कथित तौर पर कहती नजर आ रही हैं—
“रामराजा सरकार आपको मुख्यमंत्री बना दे।”
इमरती देवी के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
हालांकि, वीडियो के संदर्भ और बातचीत के पूरे परिप्रेक्ष्य को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई अलग जानकारी सामने नहीं आई है।
#ImartiDevi #KrishnaGaur #MadhyaPradeshPolitics #BJP #ViralVideo
Indore, Indore | Aug 30, 2026