*केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, आयुष मंत्री श्री इंदरसिंह परमार एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 7 सितंबर को मांगलिया में 43 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन*
----
*मंत्री श्री सिलावट ने शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों की ली बैठक*
इंदौर, 30 अगस्त 2026
सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मांगलिया में आगामी 7 सितंबर 2026 को केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा मंत्रीद्वय श्री इंदरसिंह परमार एवं श्री तुलसीराम सिलावट लगभग 43 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम के तहत मांगलिया में 10 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित आयुष औषधालय का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पांच सड़कें तथा लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से कृषि उपज मंडी मांगलिया में विभिन्न विकास कार्यों सहित ग्राम पंचायत भवन, बहुउद्देशीय कृषक सेवा केंद्र तथा आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज अपने निवास पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने तथा लोकार्पण एवं भूमिपूजन से संबंधित तैयारियों को बेहतर समन्वय के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सांवेर एसडीएम सहित आयुष विभाग, हाउसिंग बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग, कृषि मंडी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग तथा जनपद पंचायत सांवेर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #ViksitMP #Development
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Tulsi Silawat