सैदपुर: अभिन्न मित्रों में दरार, सपा नेता और साथियों पर ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में मारपीट का आरोप, पहुँचे ASP सिटी
सपा नेता देवराज सिंह ठाकुर पर पुत्र एवं सहयोगियों के साथ मिलकर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव एवं उनके भाई वीरेंद्र सिंह यादव को मारपीट कर घायल करने का आरोप लगा है। जिसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने सपा नेता देवराज सिंह ठाकुर सहित उनके पुत्र नितेश सिंह, भतीजे राजन सिंह, सोनू सिंह, गोलू सिंह, गोविंद यादव, सर्वेश यादव एवं कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।