होली पर्व को देखते हुए आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश व जिलाधिकारी के निर्देश पर बरेली में छापेमारी कर कचौड़ी, सरसों तेल, खोया, मठरी, पनीर व पिज्जा सहित 7 नमूने भरे गए। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।