घाघरा: चुंदरी लैंप्स में क्रय केंद्र का शुभारंभ, बीडीओ, सीओ, मुखिया व अन्य ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
घाघरा प्रखंड अंतर्गत चुंदरी लैंपस परिसर में धान क्रय केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार,सीओ खाखा सुशील कुमार,मुखिया विनीता कुमारी, उप मुखिया अजीत पाठक, विधायक प्रतिनिधि संजीव उरांव एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया।