घाघरा: सेरेंगदाग में झारखंड जेनरल कामगार यूनियन ने खनन मजदूर के निधन पर श्रद्धांजलि दी
Ghaghra, Gumla | Dec 16, 2025 झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के सदस्यों ने सेरेंगदाग भैंसबथान बॉक्साईट माईंस के खनन मजदूर साथी कलवरी उरांव के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है।खनन मजदूरों ने खनन यूनिट सेरेंगदाग में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।बता दे कि खनन मजदूर 37 वर्षीय कलवरी उरांव का सोमवार की रात अचानक निधन हो गया