राजगढ़ में पेयजल योजनाओं के चयन को लेकर बैठक, 34 पंचायतों ने लिया हिस्सा
राजगढ़ विकास खंड में वर्ष 2026-27 की विकास योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीडीपीडी और बीपीडीपी के तहत पेयजल योजनाओं के चयन पर मंथन हुआ।
बैठक में जल शक्ति विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विकास खंड की सभी 34 ग्राम पंचायतों के प्रधान और पंचायत सचिव मौजूद रहे। जल जीवन मिशन के तहत उपलब्ध पेयजल योजनाओं में से जरूरत के अनुसार उपयुक्त योजनाओं को आगामी कार्ययोजना में शामिल करने पर चर्चा की गई।
सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी उमेश शर्मा ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल जरूरतों के अनुरूप योजनाओं का चयन कर उन्हें वर्ष 2026-27 की विकास कार्ययोजना में शामिल करना है।
बैठक में आईआरडीपी चयन को लेकर भी चर्चा हुई। सरकार ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पात्र व्यक्ति अब 20 सितंबर तक आईआरडीपी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
न्यूज टुडे हिमाचल के लिए राजगढ़ से रवि दत्त भारद्वाज की रिपोर्ट।