🌱🍎 दूरदर्शन हिमाचल का हार्दिक धन्यवाद 🍎🌱
RMS Orchard, Bakhol को उत्तर भारत के एक प्रमुख स (Scionwood) ऑर्चर्ड के रूप में विकसित करने का हमारा प्रयास लगातार जारी है। हमारा ऑर्चर्ड पूरी तरह कानूनी एवं वैध तरीके से उच्च गुणवत्ता वाली फल पौध सामग्री और scionwood पर कार्य कर रहा है।वर्तमान में हमारे ऑर्चर्ड में लगभग 60 से अधिक सेब, खुबानी, प्लम आड़ू, पर्सिमन तथा गाला सहित विभिन्न उन्नत फल किस्मों पर कार्य किया जा रहा है।
हमारा उद्देश्य हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के किसानों तक शुद्ध, प्रमाणित और सही किस्म की स्कायनवुड एवं फल पौध सामग्री पहुँचाना है, ताकि बागवान नई और बेहतर किस्मों को अपनाकर अपनी बागवानी को और अधिक लाभदायक बना सकें।
हमारे इस प्रयास और बागवानी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य को दूरदर्शन हिमाचल द्वारा पहचान और मंच प्रदान करने के लिए हम उनका हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।
🌿 RMS Orchard, Bakhol — आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण बागवानी की दिशा में एक प्रयास। 🍎🌳