रामनगर: रामनगर में 7 वारंटधारियों की गिरफ्तारी, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
कोतवाली रामनगर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में 7 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारियों में भवानीगंज, उदयपुरी, थारी, तुमड़िया सहित कई इलाकों के निवासी शामिल हैं। एक अभियोग का भी निस्तारण किया गया है।