शामली: अंकित बालियान के घर पहुंचे सांसद संजय सिंह और इकरा हसन, अखिलेश यादव ने फोन पर की बात
Shamli, Shamli | Aug 28, 2026 शुक्रवार की शाम आप सांसद संजय सिंह और सपा सांसद इकरा हसन बंतीखेड़ा गांव में सिंगर अंकित बालियान के घर पर पहुंचे। यहां पर उनके पिता सत्यवीर फौजी से वार्ता करते हुए घटना के संबंध में वार्तालाप किया। इस दौरान इकरा हसन ने सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी सिंगर के पिता की बात कराई। पिता ने कहा कि उन्हें सिर्फ इंसाफ चाहिए।