चास: सेक्टर 12 मोड़ पर ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला, ऑटो चालक घायल
Chas, Bokaro | Apr 20, 2026 बोकारो जिले सेक्टर 12 मोड़ में ऑटो चालक नवनीत कुमार पर चाकू से जानलेवा हमला होने का मामला सोमवार को सामने आया है।इस हमले में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।रविवार सोमवार मध्य रात्रि लगभग एक बजे घटना होने की बातें बताई जा रही है।बताया गया कि ऑटो चालक बोकारो रेलवे स्टेशन से सवारी को छोड़ने आया था।अज्ञात लोगों ने चाकू से वार कर ऑटो चालक को घायल कर दिया।