फतेहपुर में आभूषण कारोबारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, हत्या की आशंका पर गांव में हंगामा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के धाता विकासखंड स्थित पुरमई गांव में 33 वर्षीय आभूषण कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई।मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। ससुराल पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है,जबकि मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।