लखीसराय: लखीसराय के सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
रविवार पूर्वाहन 11:30 बजे लखीसराय के विभिन्न थाना में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में रॉल कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में पुलिस पदाधिकारी के कार्यों,लंबित कांडों के अनुसंधान एवं विधि व्यवस्था संधारण की स्थिति की गहन समीक्षा की गई. मामले के समयवद्ध निष्पादन, गश्ती व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा अपराध नियंत्रण आदि को लेकर निर्देश दिया गया.