गुण्डरदेही: गुण्डरदेही में निषाद समाज ने धरना-प्रदर्शन किया, अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
जिला निषाद समाज बालोद के तत्वावधान में गुण्डरदेही बस स्टैंड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन किया गया। समाज के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। धरना प्रदर्शन के दौरान गुण्डरदेही मछुआ सहकारी समिति के भवन निर्माण कार्य को तत्काल शुरू कराने सहित समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। वहीं निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक कुँवर सिंह निषाद के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक एवं भ्रामक दुष्प्रचार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग भी समाज द्वारा की गई।