सिमरिया: सिमरिया-गैसाबाद के बीच तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हुई, बहन के घर जा रहे दो भाइयों में एक घायल, जिला अस्पताल रेफर
Simariya, Panna | Jan 27, 2025 सिमरिया-गैसाबाद के बीच अशोक अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी जशवंतपुरा जो बाइक से अपने छोटे भाई के साथ गैसाबाद अपनी बहन के घर जा रहा था तभी सिमरिया-गैसाबाद के बीच अचानक उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई जिसे बाइक चला रहा बड़ा भाई बाइक सहित बीच सड़क में गिरकर काफी दूर तक घिसट गया जिससे उसके सिर, चेहरे एवं हाँथ, पैरो में गंभीर चोटें आई है।