सिमरिया: ग्राम गड़िया में बाइक अनियंत्रित होने से युवक हुआ घायल, इलाज जारी
Simariya, Panna | Jan 21, 2025 यातायात पुलिस के द्वारा लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरुक किया जा रहा है वही लोगो को बाइक चलाते समय फोन पर बात न करने की अपील की जा रही है बाबजूद इसके लोग यातायात नियमो का पालन नही कर रहे है और हादसों का शिकार हो रहे है। ऐसा ही मामला आज फिर देखने को मिला जहाँ चलती बाइक मे फोन उठाना एक युवक को भारी पड़ा और उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई।