सिमरिया: सिमरिया के पी-1161 पडरिया हार तालाब के पास देशी हथगोले से घायल, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम
Simariya, Panna | Jan 25, 2025 सिमरिया के पी-1161 पडरिया हार के तालाब के पास आज दिन शनिवार दिनांक 25 जनवरी लो उस वक्त हड़कप मच गया जब एक गाय देशी हथगोला खाने से घायल हो गई। तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग एवं पुलिस को दी गई कही जानकारी लगनेके के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एवं वन विभाग की टीम द्वारा डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया और मौका स्थल एवं विस्फ़ोट की निगरानी की गई।