धनौरा: गजरौला में दो दिन पूर्व डग्गामार बस की चपेट में आकर वेंडर की हुई थी मौत, पत्नी ने कराया मुकदमा दर्ज
गजरौला। दो दिन पूर्व प्राईवेट डग्गामार बस के पिछले टायर के नीचे आने के कारण हुई वेंडर की मौत के मामले में पत्नि की ओर से अज्ञात चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। बता दें कि नगर के मौहल्ला शिवपुरी निवासी कौशल किशोर (38) पुत्र रूप किशोर चूरन, बाम इत्यादि बेचकर अपने परिवार का गुजारा करते थे।